नये साल पर.........
कुछ तो है अलग सा
इस शहर में
तभी तो कहते है
अलमस्त निर्विकार, अव्यक्त काशी
कुछ तो है
जब पूरी दुनिया पश्चिमी रंग में
रंग कर उसके चमक ने खोयी है
तो यहां विश्वनाथ धाम में
तीन से चार लाख की भीड़ खड़ी है
नये साल की शुभेच्छाओं के लिये
और आभार कहने बीते वर्ष की.
कुछ तो है
जब शहर का पारा गिर रहा है
शिमला, कुल्लू और मनाली जैसे
ऐसे मे नंगे पांव खुले सिर
चलते बैठे और भक्ति भाव मे
डूबे है ढेरों लोग
गंगा घाट से मंदिरों तक
कुछ तो है
हिल्टन, ताज, जैसे सप्ततारांकित
होटल और रेस्टोरेंट के बजाय
ठेले पर घुंघनी, चाट के लिये
सड़क पर खड़े लोग
कुछ तो है
इस शहर मे जहां
गलियों में मंहगी सस्ती कारें नही आती
मोटर बाईक और बाकी दिखावा भी नही
कुछ तो है
एक ही गली के रमेन्द्र पांडे और रामचरन नाई
मिलते है घाट पर जजमानी प्रतिद्वन्दिता मे
तो जुम्मन मियां और तूफानी सिंह
चाय लड़ाते है कल्लू सरदार के यहां
पान जमा के देश की राजनीतिक अड़ी
तजबीजते है छेदी पनवाड़ी के ठीहे पर
असलम के अजान को सुन के
उठते है दुर्गा पंडित हाजिरी लगाने
भोले बाबा के दरबार में
कुछ तो है
जो यहाँ काल भी आकर ठिठक जाता है
मरण भी जहाँ मंगल है, और हर कंकड़ शंकर है
जहाँ उत्सवों का शोर नहीं, रूह का सुकून है
जहाँ नया साल कैलेंडर से नहीं
गंगा की पहली लहर और डमरू की गूँज से शुरू होता है।
तभी तो कहते हैं—
दुनिया बदलती होगी अपनी रफ़्तार से
मगर मेरी काशी तो आज भी
उसी शिव-धुनी में मगन है,
उसी अल्हड़पन में ज़िंदा है..…..
(काशी, 01जनवरी 2026 , गुरूवार)
On the New Year: There is Something...
There is something distinct
About this city,
That is why they call it—
Carefree, detached, and the unmanifested Kashi.
There is something...
When the whole world, drenched in Western hues,
Has lost itself in superficial glitter,
Here, at the Vishwanath Dham,
A crowd of hundreds of thousands stands tall,
To offer greetings for the new year
And gratitude for the one that passed.
There is something...
When the city’s mercury drops
Like that of Shimla, Kullu, or Manali,
Even then, bare-footed and heads uncovered,
Countless souls walk, sit, and immerse themselves
In pure devotion—
From the banks of the Ganga to the temple doors.
There is something...
Instead of the seven-starred luxury
Of Hiltons and Taj hotels,
People stand on the streets
For a plate of ghughni and chaat at a roadside stall.
There is something...
In this city where
Expensive or cheap cars cannot enter the narrow lanes,
Where motorcycles and worldly vanity find no place.
In the same alley, Ramendra Pandey and Ramcharan the barber
Meet at the ghat, competing in their ancestral trade,
While Jumman Miyan and Toofani Singh
Clink their tea glasses at Kallu Sardar’s shop.
With a paan in their mouths, they deliberate
Over national politics at Chedi Panwari’s corner.
Hearing Aslam’s call to prayer (Azaan),
Durga Pandit wakes up to mark his attendance
In the court of Lord Shiva (Bhole Baba).
There is something...
Where even Time comes to a standstill,
Where death is a celebration, and every pebble is Shiva.
Where the new year doesn't begin with a calendar,
But with the first ripple of the Ganga and the resonance of the Damru.
That is why they say—
The world may change at its own pace,
But my Kashi remains forever lost
In that same divine rhythm,
Living in its own eternal, carefree spirit.......
(Kashi, 01January 2026,Thursday)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें