Vyomesh Chitravansh; व्योमेश चित्रवंश 19032016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vyomesh Chitravansh; व्योमेश चित्रवंश 19032016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 मार्च 2016

व्योमेश चित्रवंश की डायरी 19 मार्च 2016

19 मार्च 2016, शनिवार
कल लिये गये संकल्प के हिसाब से जीवनचर्या बनाने का प्रयास प्रारंभ किया. सुबह भिगोई मेथी व उसके पानी से शुरूआत, फिर पूरे एक घण्टे योगाभ्यास व प्राणायाम, मजा आ गया, एक लंबे अरसे के पश्चात तन व मन प्रसन्न व प्रपुल्लित महसूस हुआ. कचहरी बार कौंसिल के आह्वान पर मौन विरोध व न्यायिक कार्यो से विरत रही, एक पखवाड़े के पश्चात कोटेश्वर महाबीर भी जाना हुआ.
टी२० के वर्ल्ड कप मे आज भारत पाक मैच है,रोमॉच बना हुआ है पाक के ११९ के टार्गेट को कोहली व घवन तेजी से पीछा कर रहे है,
वज्रासन मे दिन भर के कार्यक्रम का पुनरीक्षण करने के पश्चाच पुस्तक पढ़ने पर ज्यादा समय की जरूरत महसूस हो रही है.